शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप को मिला रेकॉर्ड 3.4 अरब डॉलर का लोन, कर्ज देने जर्मनी का यह बैंक आया आगे, जानें क्यों पड़ी जरूरत

Updated on 31-05-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप (SP Group) को जर्मनी के एक बैंक से रेकॉर्ड लोन मिला है। जर्मनी के Deutsche बैंक ने एसपी ग्रुप के लिए 3.35 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) का प्राइवेट क्रेडिट जुटाया है। यह एक तरह का लोन है जिसे नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) कहते हैं। यह अमेरिका के बाहर सबसे बड़ी प्राइवेट क्रेडिट डील है।

SP ग्रुप एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। उन्होंने टाटा संस में अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग गिरवी रखकर यह पैसा जुटाया है। इस काम में ब्लैक रॉक और मॉर्गन स्टेनली जैसे बड़े निवेशकों ने भी साथ दिया। यह लोन तीन साल के लिए है और इस पर 19.75% का ब्याज लगेगा। ब्याज हर साल के अंत में मिलेगा। इससे पहले SP ग्रुप ने जो लोन लिया था, उस पर ब्याज दर थोड़ी कम थी। साल 2023 में, SP ग्रुप की कंपनी गोस्वामी इंफ्राटेक ने 18.75% ब्याज पर 1.7 अरब डॉलर जुटाए थे।

कहां होगा पैसे का इस्तेमाल?

लोन में मिली रकम का इस्तेमाल पुराने लोन चुकाने और रियल एस्टेट और EPC कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। एक निवेशक ने कहा कि इससे बड़े कॉरपोरेट घरानों को लंबे समय के लिए पैसा जुटाने का एक नया तरीका मिलेगा।

पहली बार हुआ ऐसा

जर्मन बैंक ने खुद इस डील में 893 मिलियन डॉलर लगाए हैं। वे इसमें से 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा अपने पास रखेंगे। बैंक ने ब्लैक रॉक, सोना कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली और पिमको जैसे निवेशकों को भी इसमें शामिल किया है। सोना कैपिटल और पिमको जैसी कंपनियों ने इस डील के जरिए भारत में पहली बार बड़ा प्राइवेट क्रेडिट निवेश किया है।

किस-किस ने लगाया पैसा?

इस पूरे फंडिंग में तीन तरह के निवेशकों ने पैसा लगाया है। पहले, वे लोग जिन्होंने स्टर्लिंग बॉन्ड में पहले से निवेश किया हुआ है। दूसरे, वे लोग जिन्होंने गोस्वामी बॉन्ड में पहले से निवेश किया हुआ है। और तीसरे, अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग, सिंगापुर और भारत के नए प्राइवेट क्रेडिट निवेशक
बैंक ने भी अपना रिस्क कम करने के लिए कई इंटरनेशनल क्रेडिट फंड्स को इसमें शामिल किया है। ब्लैक रॉक ने 70 मिलियन डॉलर, सोना ने 180 मिलियन डॉलर, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट ने 60 मिलियन डॉलर और पिमको ने 45 मिलियन डॉलर लगाए हैं। इस तरह इन सभी ने मिलकर लगभग 355 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। इसके अलावा, एरेस ने अलग से 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
फरालोन कैपिटल, जो SP ग्रुप को पहले से लोन देता रहा है, उसने 596 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। डेविडसन केम्पनेर और सेर्बेरस कैपिटल ने क्रमशः 401 मिलियन डॉलर और 474 मिलियन डॉलर लगाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने खाना पकाने के तेल (Edible Oil) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल (crude palm oil, crude…
 31 May 2025
नई दिल्ली: भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्ते और भी मजबूत होने वाले हैं। भारत सरकार ने सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड को कुछ खास नियमों से छूट देने का फैसला…
 31 May 2025
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप (SP Group) को जर्मनी के एक बैंक से रेकॉर्ड लोन मिला है। जर्मनी के Deutsche बैंक ने एसपी ग्रुप के लिए…
 31 May 2025
मुंबई: पेनी स्टॉक्स पर अक्सर निवेशकों की नजर रहती है। इसी तरह का एक पेनी स्टॉक है आईएफएल इंटरप्राइजेज लिमिटेड। बीएसई पर इस कंपनी के शेयर का दाम अभी एक रुपया से भी कम…
 31 May 2025
नई दिल्ली: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) की जांच शुरू कर दी है। यह योग गुरु स्वामी रामदेव की कंपनी है। इस जांच से मंत्रालय यह पता लगाएगा कि…
 31 May 2025
नई दिल्ली: जब भी बात अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और पाकिस्तान की आती है तो एक अलग धारणा बनती है। धारणा यह कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से आईएमएफ पर सबसे ज्यादा निर्भर है।…
 28 May 2025
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलू डराने वाले हैं। कर्ज, अक्षमता और खतरनाक निर्भरता उसके पांव बन गए हैं। यह बार-बार डिफॉल्‍ट के कगार पर पहुंचता है। हाल में इस्लामाबाद…
 28 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए जरूरी खबर है। आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। बीएटी…
 28 May 2025
नई दिल्ली: मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से एक्सपोर्ट 21% की तेजी के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने मंगलवार को यह दावा…
Advt.