महंगाई को थामने को सरकार का बड़ा फैसला, इस जरूरी चीज पर कस्टम ड्यूटी घटा कर आधा किया

Updated on 31-05-2025 02:41 PM
नई दिल्ली: भारत सरकार ने खाना पकाने के तेल (Edible Oil) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल (crude palm oil, crude soyabean oil, and crude sunflower oil) पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic Duty) को घटा का आधा कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 20% थी, जिसे अब घटाकर 10% कर दिया गया है। यह बदलाव आज से लागू हो गया है। कस्टम ड्यूटी की यह कटौती अगले एक साल तक के लिए है।

वित्त मंत्रालय से जारी हुआ नोटिफिकेशन

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (Central Board of Indirect Taxes and Customs) ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नया नियम 31 मई से लागू हो गया है। पिछले साल सितंबर में सरकार ने तिलहनी फसल Oilseed की खेती करने वाले किसानों को मदद करने के नाम पर खाना पकाने के तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ा दिया था।

बाजार में कीमतें होंगी कम

इस समय बाजार में पाम ऑयल, सोयाबीन का तेल और सूरजमुखी के तेल का दाम काफी बढ़ा हुआ है। इसी वजह से घरेलू सरसों तेल का भी दाम उछल गया है। जाहिर है कि सरकार के इस कदम से सरकार का यह कदम घरेलू मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है। साथ ही इससे आयातित खाद्य तेलों का आयात भी बढ़ेगा। साथ ही, खाने के तेल की कीमतें कम होंगी, जिससे महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने खाना पकाने के तेल (Edible Oil) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल (crude palm oil, crude…
 31 May 2025
नई दिल्ली: भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्ते और भी मजबूत होने वाले हैं। भारत सरकार ने सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड को कुछ खास नियमों से छूट देने का फैसला…
 31 May 2025
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप (SP Group) को जर्मनी के एक बैंक से रेकॉर्ड लोन मिला है। जर्मनी के Deutsche बैंक ने एसपी ग्रुप के लिए…
 31 May 2025
मुंबई: पेनी स्टॉक्स पर अक्सर निवेशकों की नजर रहती है। इसी तरह का एक पेनी स्टॉक है आईएफएल इंटरप्राइजेज लिमिटेड। बीएसई पर इस कंपनी के शेयर का दाम अभी एक रुपया से भी कम…
 31 May 2025
नई दिल्ली: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) की जांच शुरू कर दी है। यह योग गुरु स्वामी रामदेव की कंपनी है। इस जांच से मंत्रालय यह पता लगाएगा कि…
 31 May 2025
नई दिल्ली: जब भी बात अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और पाकिस्तान की आती है तो एक अलग धारणा बनती है। धारणा यह कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से आईएमएफ पर सबसे ज्यादा निर्भर है।…
 28 May 2025
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलू डराने वाले हैं। कर्ज, अक्षमता और खतरनाक निर्भरता उसके पांव बन गए हैं। यह बार-बार डिफॉल्‍ट के कगार पर पहुंचता है। हाल में इस्लामाबाद…
 28 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए जरूरी खबर है। आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। बीएटी…
 28 May 2025
नई दिल्ली: मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से एक्सपोर्ट 21% की तेजी के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने मंगलवार को यह दावा…
Advt.