अहमदाबाद विमान हादसा- मरने वालों का आंकड़ा 275 हुआ:प्लेन के पिछले हिस्से में फंसा एक शव और मिला

Updated on 14-06-2025 01:58 PM

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल में फंसा हुआ था, जिसे नीचे उतारा। बाद में इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।

उधर, आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।

दिव्य भास्कर के मुताबिक, सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।

पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया

 अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, 'मेडे, मेडे, मेडे... थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।'

बीजे कॉलेज का हॉस्टल खाली कर रहे छात्र बीजे कॉलेज के हॉस्टल को खाली कराया जा रहा है। यहां विमान क्रैश होने के बाद हॉस्टल बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। छात्र यहां से अपना सामान पैक करके जा रहे हैं। उनके लिए कैंसर अस्पताल भवन में रहने की व्यवस्था की गई है।

क्रैश के बाद एअर इंडिया ने वडोदरा से 100 ताबूत मंगाए

वडोदरा के एक ताबूत बनाने वाले ने बताया कि हादसे के बाद एअर इंडिया ने 100 ताबूतों का ऑर्डर दिया था। नेल्विन राजवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30-9:30 बजे मेरे पास एअर इंडिया के मैनेजर का फोन आया। उन्होंने कहा कि नेल्विन भाई... हमें 100 ताबूत चाहिए।

हर्ष सिंघवी बोले- DNA सैंपलिंग को फास्ट ट्रैक करने की कोशिश जारी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी हर परिवार के डीएनए का मिलान जल्द से जल्द करने के लिए काम कर रही है। भारत सरकार ने भी फोरेंसिक विशेषज्ञों के रूप में बड़ी मदद भेजी है। हम इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

IMA ने टाटा ग्रुप से मृतक और घायल छात्रों के लिए आर्थिक मदद मांगी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की गुजरात ब्रांच ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखा है। IMA ने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों को ₹1 करोड़ के मुआवजे की घोषणा और BJMC कॉलेज हॉस्टल के रेनोवेशन में मदद के लिए आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन छात्रों के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद करते हैं, जो हॉस्टल में प्लेन क्रैश होने से मारे गए या घायल हुए।


 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advt.