3.5 लाख लोगों को मिली बड़ी राहत:संपत्तिकर का पेमेंट विंडो खुला, यूजर चार्ज भी नहीं बढ़ाया

Updated on 02-06-2025 12:25 PM

संपत्तिकर जमा करने वाले राजधानी रायपुर के करीब साढ़े तीन लाख लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने पिछले करीब महीनेभर से संपत्तिकर का बंद पेमेंट विंडो चालू कर दिया है। इसी के साथ लोग अब प्रापर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं।

दूसरी बड़ी राहत यह है कि फिलहाल यूजर चार्ज में वृद्धि भी रोक दी गई है। इसलिए लोगों को अब संपत्तिकर पिछले साल जितना ही भुगतान करना होगा। नगर निगम ने मकानों से यूजर चार्ज प्रति महीना 10 रुपए वसूलने की तैयारी कर ली थी। व्यावसायिक और अन्य वर्गों में भी अलग-अलग दर पर बढ़ोतरी का प्लान था। इससे लोगों को साल में 120 से 10 हजार तक यूजर चार्ज देना पड़ता।

निगम की संपत्तिकर जमा करने वाली आनलाइन वेबसाइट में वृद्धि के साथ अपडेट डाटा अपलोड भी कर दिया गया था। इस पर अंतिम मुहर नहीं लग पाने की वजह से पेमेंट विंडो (भुगतान खिड़की) को बंद रखा गया था। यूजर चार्ज नहीं बढ़ने का फैसला होने के बाद पेमेंट विंडो खोल दिया गया है। इसी के साथ संपत्तिकर भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लोगों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्तिकर का अपना ड्यू देखा तो वह पिछले साल भुगतान के बराबर दिखा रहा है।

लोगों को मिली बड़ी राहत

संपत्तिकर का पेमेंट विंडो बंद होने की वजह से पिछले एक महीने से लोग परेशान थे। भवन निर्माण अनुज्ञा, नामांतरण, बिजली का नया कनेक्शन, गुमाश्ता, व्यापार लाइसेंस बनाने तथा अन्य सुविधाओं के लिए लोग आवेदन ही नहीं कर पा रहे थे। इन सभी जरूरी कामों के लिए निगम के संपत्तिकर भुगतान की रसीद जरूरी होती है। टैक्स जमा नहीं होने के कारण रसीद ही नहीं मिल पा रही थी।

महापौर थीं विरोध में : महापौर मीनल चौबे यूजर चार्ज में ​वृद्धि को लेकर राजी नहीं थी। उनका स्पष्ट मत था कि अभी राजधानी के आम लोगों पर यूजर चार्ज में वृद्धि का बोझ डालना उचित नहीं है। दूसरी तरफ निगम के अधिकारी उन्हें राजपत्र में प्रकाशन का हवाला देकर वृद्धि के लिए राजी करना चाहते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 June 2025
रायपुर में एक पुरानी रंजिश में युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कि पहले युवक के साथ बहस बाजी हुई। फिर मौका देखकर आरोपी…
 04 June 2025
गौरेला में स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गौरेला थाने में अमित जोगी, रेणु जोगी, अजय जायसवाल और आयुष…
 04 June 2025
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान से लूट का मामला सामने आया है। घटना 25 मई 2020 की है। पिकअप चालक गंगा प्रसाद भैना अपने हेल्पर स्वरूप सिंह के साथ धान…
 04 June 2025
रायपुर में नाबालिगों ने एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। परिवार रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर उनकी गाड़ी आरोपियों के स्कूटी से…
 04 June 2025
दुर्ग पुलिस जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले करीब 6-8 महीने से कैंप क्षेत्र में रह रहे थे। एसटीएफ और छावनी थाना…
 04 June 2025
बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण से एक दिन पहले अतिशेष शिक्षकों (स्कूल में स्वीकृत पद से ज्यादा संख्या में पोस्टेड शिक्षक) की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद इस पर विवाद शुरू…
 04 June 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीता। टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। RCB की इस जीत के…
 04 June 2025
बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह से करीब 22 दुकानें जलकर राख हो गई। शनिचरी बाजार में तेल, कॉस्मेटिक, किराना…
 04 June 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में निकाह पढ़ाने वाले मौलवी 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज…
Advt.