धान बेचकर लौट रहे किसान से 62 हजार की लूट:मरवाही में लाठी-डंडा मारकर वारदात

Updated on 04-06-2025 01:09 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान से लूट का मामला सामने आया है। घटना 25 मई 2020 की है। पिकअप चालक गंगा प्रसाद भैना अपने हेल्पर स्वरूप सिंह के साथ धान बेचकर लौट रहा था। धरहर तिराहे पर ओमनी वाहन से आए पांच लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हेल्पर को घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने 30 हजार रुपए नकद समेत कुल 62,460 रुपए के सामान लूट लिया था। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था, 3 अभी भी फरार है।

5 साल बाद आरोपी दोषी करार

लूट के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को सजा सुनाई है। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एकता अग्रवाल ने शेषनारायण और मजहल को धारा 395 के तहत 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

3 आरोपी अभी भी फरार

पुलिस ने मामले में शेषनारायण और मजहल को गिरफ्तार किया था। सिवनी गांव के रहने वाले 3 अन्य आरोपी प्रकाश नारायण, अजय उर्फ लल्लू गोस्वामी और हरण गोस्वामी अभी भी फरार हैं। मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 June 2025
कोंडागांव स्थित इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, भुवनेश्वर के जवानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल की। उन्होंने राम मंदिर तालाब पार्क में 'एक पेड़ मां…
 05 June 2025
बिलासपुर, बिलासपुर रेलवे जोन के चीफ इंजीनियर के साथ रिश्वतकांड में फंसे झाझरिया कंपनी के MD ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। उसने किडनी की बीमारी का इलाज कराने के लिए…
 05 June 2025
दुनिया में पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करने आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण ​दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के आमदी और बालोद जिले के ठेकवाडीह…
 05 June 2025
रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को पुलिस तलाश रही है। रोहित ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन करते…
 05 June 2025
कोरिया। आज कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के मंथन कक्ष में समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण…
 05 June 2025
रायपुर।   राज्य के सभी नगरीय निकायों में सड़क निर्माण, ब्रिज निर्माण और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नवीन दर अनुसूची (Schedule of Rates) को प्रभावी किया गया…
 05 June 2025
रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए…
 05 June 2025
रायपुर।  अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष श्री प्रभतेज सिंह की मौजूदगी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व रूप में दिखी। वैसे तो आईसीसी और बीसीसीआई के…
 05 June 2025
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष…
Advt.