म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर फायरिंग करने वाला अरेस्ट, काला राणा गैंग का शूटर, लॉरेंस बिश्नोई से नाता

Updated on 28-05-2025 02:09 PM
म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली स्थित घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग थी। इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। शूटर काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ है। पिंकी धालीवाल तब भी चर्चा में आए थे, जब पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक कंपनी के मालिक धोखाधड़ी और शोषण का आरोप लगाया था। तब पिंकी को अरेस्ट कर लिया गया था।

घर के बाहर 6-7 राउंड फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, पिंकी धालीवाल के घर पर 11 दिन पहले रात करीब 10 बजे फायरिंग हुई थी। मोहाली सेक्टर-71 स्थित उनके घर के बाहर 6-7 राउंड गोलियां चली थीं। गोलियां चलाने के बाद बाइक पर सवार होकर आए आरोपी फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थीं। CCTV फुटेज में खुलासा हुआ कि बाइक पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई थी।

काला राण के नाम से फेंकी थी पर्ची

ये भी बताया गया कि पिंकी धालीवाल के घर पर जब फायरिंग हुई, तब मौसम खराब था। आंधी और बारिश हो रही थी। हमलावरों ने घर के बाहर एक पर्ची भी फेंकी थी, जिसपर काला राणा नाम लिखा था।

लॉरेंस बिश्नोई से है कनेक्शन!

सूत्रों के अनुसार, काला राणा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है। वो इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मालूम हो कि काले हिरण शिकार मामले के कारण लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड स्टार सलमान खान से बदला लेना चाहता है। सलमान के घर भी फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हाल ही में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी दो लोग घुस गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 के लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें हाल ही में इस बात की जानकारी हुई थी और उन्होंने फैंस को भी हेल्थ अपडेट दिया…
 31 May 2025
एकता कपूर का सबसे पॉप्युलर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। खबर है कि इसका सीजन 2 जल्द ही आने वाला…
 31 May 2025
बॉलीवुड छोड़ चुकीं ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। उन्होंने फिर इस्तीफा भी दे दिया…
 31 May 2025
एक्ट्रेस चाहत खन्ना टीवी की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। वो अक्सर अपनी बेटियों के बारे में बातें करती हैं और पर्सनल लाइफ पर भी काफी चर्चा करती हैं।…
 31 May 2025
एक्ट्रेस मधु भले ही 56 साल की हो गई हैं लेकिन वह आज भी अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को खूबसूरती में टक्कर देती हैं। 'फूल और कांटे' फेम एक्ट्रेस 30 मई की…
 31 May 2025
कमल हासन के बयान के बाद मचे बवाल पर अब कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने 30 मई को एक्टर की सभी फिल्में बैन करने की बात कही है। वह…
 31 May 2025
फराह खान को 'ओम शांति ओम' से लेकर 'हैप्पी न्यू ईयर' तक बॉलीवुड में हिट गाने देने के लिए जाना जाता है। लेकिन अपने निर्देशन से परे, उन्होंने कुछ सबसे…
 30 May 2025
बॉलीवुड से लेकर राजनीति की पिच तक परेश रावल ने खुद को साबित किया है। तकरीबन 240 फिल्मों में काम कर चुके एक्टर के करियर का फिल्म 'हेरा फेरी' और…
 28 May 2025
म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली स्थित घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग थी। इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। शूटर…
Advt.