चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में रेप के दोषी को उम्रकैद:30 साल जेल में रहना होगा

Updated on 02-06-2025 01:35 PM

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी में हाई प्रोफाइल यौन शोषण मामले के दोषी ज्ञानसेकरन को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। महिला कोर्ट की जज एम राजलक्ष्मी ने कहा कि दोषी को बिना किसी छूट के कम से कम 30 साल जेल में रहना होगा। दोषी पर 90 हजार रुपए जुर्माना भी लगा है।

ज्ञानसेकरन को 28 मई को दोषी ठहराया था। उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न, रेप, धमकी और अपहरण सहित सभी 11 आरोप सही साबित हुए थे। मामले में कम से कम 29 गवाहों ने गवाही दी और पुलिस ने 100 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया था।

मामला दिसंबर, 2024 का है। ज्ञानसेकरन ने 23 दिसंबर की रात 8 बजे यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर 19 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट का रेप किया था। पीड़ित अपने युवक दोस्त के साथ थी। ज्ञानसेकरन ने दोस्त की पिटाई के बाद युवती का शोषण किया था।

दोषी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस में लगे CCTV फुटेज की जांच के बाद ज्ञानशेकरन को गिरफ्तार किया था। वह यूनिवर्सिटी के पास ही बिरयानी की दुकान लगाता था।

रेप की घटना हाई सिक्योरिटी जोन में हुई थी 

तमिलनाडु की अन्ना यूनिवर्सिटी का नाम भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल हैं। यहां रेप की घटना के बाद पूरे तमिलनाडु में काफी हंगामा हुआ था। केस की FIR ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो सकती है।

चेन्नई में यूनिवर्सिटी कैंपस के पास ही राजभवन और IIT मद्रास है, जो हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। इसके बावजूद इंजीनियरिंग स्टूडेंट से रेप की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के विरोध में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने खुद पर कोड़े बरसाए थे।

अन्नामलाई ने CM के बेटे साथ ज्ञानसेकरन की फोटो शेयर की थी 

अन्नामलाई ने आरोप लगाया था कि ज्ञानसेकरन DMK का नेता है। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ दोषी की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि ज्ञानशेकरन DMK का सदस्य है। DMK ने इस आरोप को खारिज कर दिया था। CM स्टालिन ने कहा था कि वह सिर्फ एक समर्थक था, सदस्य नहीं।

आरोपी पर रेप समेत 15 से ज्यादा केस पहले से दर्ज 

पुलिस ने बताया था कि आरोपी ज्ञानशेकरन यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर फुटपाथ पर बिरयानी बेचता है। उसके खिलाफ 2011 में भी एक लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ लूटपाट समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
ऑनलाइन डेटिंग ने पार्टनर की तलाश को आसान बनाया, लेकिन डीपफेक तकनीक ने इसे खतरनाक जाल में बदल दिया है। AI आधारित तकनीक विकसित होने के चलते रोमांस स्कैम के…
 02 June 2025
अनुष्का संग रिश्ते और फोटो वायरल होने के बाद पार्टी-परिवार से निकाले गए तेजप्रताप यादव को आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह का साथ मिला है।सुधाकर सिंह ने मोतिहारी में कहा, 'ये…
 02 June 2025
दिल्ली हाई कोर्ट ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि कोई भी उनकी आवाज, चेहरा, पहनावा, बोलने का अंदाज या और…
 02 June 2025
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी में हाई प्रोफाइल यौन शोषण मामले के दोषी ज्ञानसेकरन को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। महिला कोर्ट की जज एम राजलक्ष्मी…
 02 June 2025
सिक्किम में रविवार शाम 7 बजे एक मिलिट्री कैंप भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हुए…
 02 June 2025
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3976 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 10 दिन में 15 गुना मामले…
 31 May 2025
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से PM नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। सिर्फ 8 मिनट की मुलाकात में मोदी कई बार भावुक…
 31 May 2025
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 3207 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है।…
 31 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले पर अधजले नोट मिलने के मामले में नए खुलासे हुए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया…
Advt.