भोपाल में कोरोना पॉजिटिव पहला मरीज मिला:निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती 42 वर्षीय महिला

Updated on 04-06-2025 12:28 PM

भोपाल में साल 2025 का पहला कोरोना का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 7:17 बजे 42 वर्षीय महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में मरीज निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती है। जानकारी के अनुसार महिला लगातार बुखार और गले में खराश के लक्षणों के साथ परामर्श के लिए ओपीडी में पहुंची थी।

इसके साथ ही प्रदेश में इस साल कोरोना के अब तक 31 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. शर्मा के मुताबिक, ओपीडी में आने वाले 15 से 20 फीसदी मरीजों में कोविड जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इन्हें मास्क पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन उनमें से सिर्फ एक-दो मरीज ही अगली बार फॉलोअप पर मास्क लगाकर आते हैं।

गले का इन्फेक्शन बढ़ा, बोलने में हो रही दिक्कत

हमीदिया अस्पताल के नाक, कान और गला विशेषज्ञ डॉक्टर यशवीर जेके बताते हैं कि गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। ये आम बात है जब गर्मी के बाद बारिश जैसा मौसम होता है।

इस बीमारी की शुरुआत गले में खराश और दर्द से होती है। अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो गले की समस्या बढ़ जाती है और बोलने में भी तकलीफ होती है।

इसलिए गले में कुछ भी परेशानी हो तो जल्दी डॉक्टर के पास जाएं।

केरल जैसी जांच हो तो एमपी में बढ़ सकते हैं केस

मध्यप्रदेश में अगर केरल की तरह कोरोना की जांच शुरू कर दी जाए, तो संक्रमितों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय जिन मरीजों में वायरल जैसे लक्षण दिख रहे हैं, उनमें से कई कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। केरल में लक्षण दिखते ही RT-PCR जांच की जा रही है, इसी वजह से वहां कुल मामलों की संख्या 1400 तक पहुंच गई है। वहीं मध्यप्रदेश की स्थिति अलग है- यहां सरकारी अस्पतालों में RT-PCR जांच की सुविधा नहीं है। केवल निजी लैब में यह जांच हो रही है, जिसकी लागत 1200 से 1500 रुपए तक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 June 2025
राजनांदगांव।  विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के वैज्ञानिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों के गांव एवं खेतों में पहुंचकर कृषकों से…
 05 June 2025
भोपाल में राहुल गांधी के 'नरेंदर, सरेंडर' वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसीलिए तो राहुल गांधी को…
 05 June 2025
आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसईसीएल को मिला मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल का "पर्यावरण पुरस्कार" मिला। पुरस्कार समारोह मध्य प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव…
 05 June 2025
मोबाइल शॉप संचालक पर पांच दिन पहले शहीद स्मारक गेट के पास चाकू से हमला कर 50 हजार रुपए की लूट के मामले में गिरफ्तार तीन बदमाशों को कोर्ट में…
 05 June 2025
बकरीद से पहले ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने मुस्लिम समाज से इको फ्रेंडली ईद मनाने की अपील की है। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि इस बार मंच मिट्टी…
 05 June 2025
भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने रौब झाड़ने के लिए हवाई फायर करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक रायफल और वारदात में इस्तेमाल…
 05 June 2025
लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान राहुल की ओर से AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) से नियुक्त किए…
 05 June 2025
मोहन कैबिनेट द्वारा प्रमुख राजस्व आयुक्त (पीआरसी) और आयुक्त भू अभिलेख (सीएलआर) के पदों को मर्ज किए जाने के बाद अब वेब जीआईएस सॉल्यूशन पर आधारित कार्यशाला के जरिए केरल,…
 05 June 2025
मध्यप्रदेश सरकार ने सागर रेंज के आईजी को दो दिन में ही बदल दिया है। बुधवार रात में जारी आदेश में आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को आईजी सागर बनाया…
Advt.