मोबाइल शॉप संचालक से लूट के तीन आरोपियों को भेजा जेल, मास्टर माइंड समेत 3 की तलाश

Updated on 05-06-2025 11:49 AM

मोबाइल शॉप संचालक पर पांच दिन पहले शहीद स्मारक गेट के पास चाकू से हमला कर 50 हजार रुपए की लूट के मामले में गिरफ्तार तीन बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस को शॉप के पूर्व कर्मचारी मास्टरमाइंड आदिल, अयान एवं एक अन्य की तलाश है। इन आरोपियों के मिलने के बाद बदमाशों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। दो बाइक सवार छह बदमाशों ने घोड़ा नक्कास से पीछा करके मोबाइल शॉप संचालक के सिर पर चाकू से हमला कर लूट की थी।

शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक, प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स निवासी 40 वर्षीय राजेश अठवानी की घोड़ा नक्कास स्थित चैतन्य कॉम्प्लेक्स में मोबाइल शॉप है। शनिवार रात करीब 11.15 बजे थाना कोहेफिजा से कुछ दूर स्थित शहीद स्मारक द्वार से आगे दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें घायल करके बदमाश 50 हजार लूटकर फरार हो गए थे। राजेश के पूर्व कर्मचारी आदिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उसे करीब एक साल पहले दुकान से हटा दिया गया था।

पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, निशातपुरा निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद जुबेर हुसैन, 19 वर्षीय ऋषभ पटेल उर्फ भूरा और 23 वर्षीय अरशद खान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बेसबॉल के बल्ले से हत्या के आरोपियों को भी जेल भेजा

मिसरोद पुलिस के मुताबिक, 1 मई की रात समरधा पुल से पहले लिबर्टी कॉलोनी, समरधा निवासी 55 वर्षीय कृपाराम राजपूत की मामूली विवाद में बेसबॉल के बल्ले से सिर पर हमला कर हत्या करने वाले आरोपियों शुभम खामरा, विक्की, नीतेश औढ़, राजा, शुभम कुशवाहा एवं एक अन्य शुभम कुशवाहा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। शुभम खुंखार हत्यारे आदेश खामरा का बेटा है। आदेश खामरा 34 ट्रक ड्राइवरों की हत्या का आरोपी है। वह सेंट्रल जेल भोपाल में बंद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसी को लंगड़ा घोड़ा कहना न…
 06 June 2025
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार सुबह बाघिन ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मानपुर बफर क्षेत्र का है।वन विभाग…
 06 June 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भोपाल शहर में नगर निगम ने बड़े स्तर पर पौधारोपण किया। बड़ा तालाब किनारे खानूगांव समेत…
 06 June 2025
भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके के प्रभात चौराहा पर फर्जी कॉल सेंटर खोलकर देशभर के लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में चालान पेश कर दिया…
 06 June 2025
प्रदेश सरकार अब जिलों में भवन विहीन स्कूलों में भवन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन विद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस करने जा रही है जहां एक दो कमरों…
 06 June 2025
जबलपुर में 31 मई को हुई कांग्रेस की जयहिंद सभा में पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं बैठे। पूर्व मंत्री और जबलपुर से विधायक…
 06 June 2025
राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) 7 जून शनिवार को मनेगी। इसके बाद 3 दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगी। नगर निगम कुर्बानी के अवशेष इकट्‌ठा करेगा। जिसे आदमपुर खंती…
 06 June 2025
भोपाल में इंजीनियर से चोर बने अभिलाष विश्वकर्मा और यशवंत रघुवंशी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने चोरी के माल से जमकर ऐश किए हैं। बैंकाक और…
 06 June 2025
मां के हाथ की मिठाई और सूखे मेवों से भरा एक पार्सल दीवाली पर अपने बेटे के लिए स्पेन भेजा गया, लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। इससे परिवार को भावनात्मक नुकसान…
Advt.