अमेरिका के कोलोराडो में इजराइली समर्थकों पर हमला:लोगों पर पेट्रोल बम फेंका, 8 लोग झुलसे, हमलावर ने फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए

Updated on 02-06-2025 01:52 PM

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक संदिग्ध ने फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाता हुए लोगों पर हमला कर दिया। उसने लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका, जिससे मौके पर आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। यह हमला रन फॉर देयर लाइव्स नाम के एक ग्रुप की सभा के दौरान हुआ। यह ग्रुप गाजा में हमास की कैद में मौजूद इजराइली नागरिकों की रिहाई की मांग कर रहा था।

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद साबरी सोलिमान के रूप में हुई है। CNN ने बताया कि सोलिमान ने पहले अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया था।

​​​​​​साल 2005 में सोलिमान को अमेरिका में घुसने के लिए वीजा देने से मना कर दिया गया था। हालांकि, वह अमेरिका कब और कैसे आया, यह अभी तक साफ नहीं है।

FBI ने आतंकी हमला बताया

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने शुरुआती जानकारी के आधार पर इसे आतंकी हमला बताया है। FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉन्जिनो ने कहा,

QuoteImage

ये हमला शुरुआती जानकारी के आधार पर वैचारिक नफरत से प्रेरित आतंकवादी घटना लगती है। जब सबूत साफ होंगे, तो हम पूरी जानकारी देंगे।

QuoteImage

बोल्डर के पुलिस प्रमुख स्टीव रेडफर्न ने कहा कि हमला शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ और पीड़ितों की चोटें दिखाती हैं कि उन्हें जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी। कोलोराडो के गवर्नर जैरेड पोलिस ने बयान जारी कर कहा, “हिंसा और नफरत से भरे किसी भी तरह के काम को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” घटना के बाद पुलिस ने पूरे बाजार क्षेत्र को खाली करा लिया। सुरक्षाबलों ने सड़कों पर गश्त लगाई और लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है।

पिछले महीने इजराइली दूतावास के 2 स्टाफ की हत्या की

पिछले महीने 21 मई को राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अपराधी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल थे। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।

घटना के बाद पुलिस ने एलियास रॉड्रिगेज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। 30 साल का एलियास शिकागो का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान वह फिलिस्तीन को आजाद करने के नारे लगा रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA ने एक गोपनीय रिपोर्ट में दावा किया है कि…
 02 June 2025
दक्षिणी गाजा में रविवार को खाना बांटने के दौरान फिर से गोलीबारी हुई जिसमें 32 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई है।गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने कहा है कि…
 02 June 2025
रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में देशभर के 5 सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे कई विमानों को नुकसान…
 02 June 2025
अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक संदिग्ध ने फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाता हुए लोगों पर हमला कर दिया। उसने लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका,…
 31 May 2025
पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और कई नेताओं को एक ही मंच पर देखा गया। इस कार्यक्रम में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, लश्कर का…
 31 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा किया। व्हाइट हाउस में अरबपति कारोबारी इलॉन मस्क के साथ…
 31 May 2025
चीन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए एक नया संगठन बनाया है। इसका नाम इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर मीडिएशन (IOMed) है। इसे इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) और परमानेंट कोर्ट ऑफ…
 31 May 2025
अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 13 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र फैजान जकी ने जीत लिया है। फ्रेंच शब्द ‘eclaircissement’ (एक्लेयरसिसमेंट) का…
 31 May 2025
अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में स्थित बहराम चह, जो पाकिस्तान के चगई जिले से सटा एक सीमावर्ती कस्बा है, फिर सशस्त्र संघर्ष का केंद्र बन गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों…
Advt.