शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

Updated on 05-06-2025 12:14 PM

कोरिया। आज कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के मंथन कक्ष में समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता व विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।

शासन के निर्देश के तहत शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किए जाने से शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम भी अच्छा होगा। प्रदेश के विभिन्न स्तर के शालाओं में अतिरिक्त अतिशेष शिक्षकों को अतिरिकत शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण किए जाने से विद्यार्थियों को अध्ययन में लाभ मिलेगा। इसी तरह स्कूलों के युक्तियुक्तकरण से फायदा मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोरिया जिले में सहायक शिक्षक के 81, शिक्षक के 33 तथा व्याख्याता के 7 पदस्थापना आदेश आज काउंसलिंग उपरांत जारी की गई है। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण स्कूल के साथ-साथ शिक्षकों के लिए इसलिए आवश्यक था, क्योंकि बहुत सारे स्कूल जो शहरी क्षेत्रों में है, वहां दर्ज संख्या के मान से ज्यादा शिक्षक कार्यरत हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है। स्कूल युक्तियुक्तकरण एवं शिक्षक युक्तियुक्तकरण से जहां-जहां शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की पूर्ति किया जाना संभव हुआ। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का समायोजन से निश्चित रूप से परीक्षा परिणाम में भी बेहतर सुधार होगा और शिक्षक युक्तियुक्तकरण से इसकी कमी की पूर्ति की जा सकेगी और जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा। पूरी पारदर्शिता के साथ युक्तियुक्तकरण किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात…
 06 June 2025
रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानांतरण नीति 2025 लागू कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई है। खास तौर पर शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के लिए यह नीति झटका लेकर…
 06 June 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता…
 06 June 2025
भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी आग ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया, जब तीन बहादुर पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डालकर एक महिला और युवक…
 06 June 2025
कोंडागांव। कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने प्रभारी तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार…
 06 June 2025
कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन..केशरी के नेतृत्व में 04 जून को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर“…
 06 June 2025
कोरबा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में जल संरक्षण कार्यक्रम नीर और नारी कलश जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक…
Advt.