जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान:टी-20 में पहली बार शुभमन गिल को कप्तानी, 6 जुलाई से शुरू होगी 5 मैचों की सीरीज

Updated on 25-06-2024 02:48 PM

अगले महीने होने जा रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने सोमवार को 15 सदस्सीय टीम घोषित की। यह टीम 6 जुलाई से 14 जुलाई तक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप में ट्रैवलिंग रिजर्व रहे शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, हालांकि बोर्ड ने उपकप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। शुभमन गिल भारत के ओवरऑल 46वें कप्तान बने हैं। वहीं, टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के 14वें कैप्टन हैं।

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2022 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। टीम ने तीनों मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। आखिरी टी-20 सीरीज भारत ने जिम्बाब्वे ने 2016 में खेली थी, जहां टीम इंडिया 2-1 से जीती थी।

IPL में गुजरात की कप्तान कर रहे हैं गिल
वे IPL के पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तान कर चुके हैं, हालांकि उनकी टीम पिछले सीजन के लीग राउंड से ही बाहर हो गई। गुजरात ने गिल को पंड्या की ट्रेडिंग के बाद कप्तान बनाया गया था। नीतीश रेड्‌डी को मौका

सिलेक्टर्स ने IPL की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले नीतीश कुमार रेड्‌डी को मौका दिया है। वे पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं। वे इंडिया की बी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। नीतीश ने पिछले सीजन में सनराइजर्स की ओर 13 मैचों से 303 रन बनाए थे। उन्होंने 2 फिफ्टी भी जमाई हैं। इतना ही नहीं, 3 विकेट भी झटके। वे IPL के 275 मैचों में 142.92 के स्ट्राइक रेट से 6363 रन बना चुके हैं। नीतीश के नाम 42 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

वर्ल्ड कप खेल रही है टीम इंडिया
भारतीय टीम इस समय टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। सोमवार को टीम का आखिरी सुपर 8 मैच ऑस्ट्रेलिया से होना है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अब तक अजेय है।

यह है भारतीय टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्‌डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए आनन-फानन में जश्न मनाना और विक्ट्री परेड निकालना महंगा पड़ता दिख रहा है। विक्ट्री परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था देने से इनकार करने वाली बेंगलुरु…
 06 June 2025
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की जीत का जश्न मनाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भारी पड़ता दिख रहा है। आरसीबी के जश्न के दौरान एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई…
 06 June 2025
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन के फैंस के लिए निक एल्डिस के पास एक बड़ी खबर है। मनी इन द बैंक (Money In The Bank) में जॉन सीना और लोगन पॉल बनाम जे…
 06 June 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को बेंगलुरु पुलिस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के चलते अरेस्ट कर लिया है। इस घटना के…
 06 June 2025
नई दिल्ली: जॉन सीना जल्द ही रेसलिंग को अलविदा कहने वाले हैं। 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीना के करियर का अंत नजदीक है। कई स्टार्स उन्हें आखिरी बार चुनौती देना चाहते…
 06 June 2025
नई दिल्ली: WWE के सुपरस्टार सेथ रॉलिंस ने अपने करियर को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने अपने शरीर, करियर और भविष्य के बारे में खुलकर बात की। इससे उनके फैंस के बीच…
 05 June 2025
मुंबई: एक समय पृथ्वी शॉ को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता था। उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2018 को अपने नाम किया। घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात करने…
 05 June 2025
आईपीएल 2025 का समापन हो चुका है। इस लीग ने भारतीय क्रिकेट को कई अजूबे दिए हैं। लगभग हर सीजन के बाद कुछ न कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम इंडिया…
 05 June 2025
नई दिल्ली: सीएम पंक एक मशहूर रेसलर हैं। 2014 में उन्होंने WWE छोड़ दिया। फिर 2023 में वे वापस आए। इस बीच उन्होंने AEW में भी काम किया। उनके शरीर पर बहुत…
Advt.