हिमाचल में पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार:सोशल मीडिया से संवेदनशील जानकारी भेज रहा था, मोबाइल में दस्तावेज और फोटो मिले

Updated on 29-05-2025 12:54 PM

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे एजेंटों को भेज रहा था।

कांगड़ा के SP मयंक चौधरी ने कहा है कि युवक की गिरफ्तारी बुधवार सुबह हुई है। उसके मोबाइल से कई संवेदनशील दस्तावेज और फोटो बरामद हुए हैं। इस डेटा को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

आरोपी की पहचान कांगड़ा जिले के देहरा में सुखाहर गांव के रहने वाले अभिषेक भारद्वाज (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कॉलेज से ड्रॉपआउट है। वह ऑनलाइन माध्यमों से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ था। फेसबुक पर इसके 3092 फ्रेंड्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पाकिस्तान के कनेक्शंस हैं।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी हुई कांगड़ा के SP के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पुलिस की सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों पर नजर है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देहरा का एक युवक देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। वह भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा है।

इस पर सूचना पर उस युवक की निगरानी शुरू की गई। जब उसके सोशल मीडिया और ऑनलाइन एक्टिविटी को खंगाला गया तो युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे बुधवार तड़के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही पुलिस SP के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी युवक कॉलेज से पढ़ाई छोड़ चुका है। वह ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।

आरोपी से पूछताछ जारी है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चला है कि उसने देश की क्या-क्या जानकारियां किस-किस को भेजी हैं। यह पता लगाने के लिए पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों की मदद ले रही है।

DSP बोले- आरोपी ने जुर्म कबूला देहरा के DSP राज कुमार ने भी बताया है कि आरोपी ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की बाद मानी है। उसका कहना है कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर की है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
 13 June 2025
केंद्र सरकार बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान को उड़ान भरने से रोकने पर विचार कर रही है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सिक्योरिटी रिव्यू के लिए विमानों को…
 13 June 2025
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। हादसे में केवल एक यात्री जिंदा बचा…
 13 June 2025
थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार…
 12 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 52 ब्रिटिश और 6…
 12 June 2025
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रवींद्रनगर इलाके में बुधवार को दो समुदायों के बीच दुकान खोलने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस थाने के…
Advt.